शिमला, मार्च 5 -- हिमाचल प्रदेश में इस बार राज्यसभा चुनाव एकतरफा रहेगा। कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कई मंत्री व विधायक मौजूद रहे। अनुराग शर्मा के मैदान में अकेले उम्मीदवार होने से उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन इस चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके चुने जाने की घोषणा हो सकती है।कांग्रेस के पास 40 विधायक, भाजपा के 28 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 28 सदस्य हैं। संख्या बल के हिसाब से भी कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। हालांकि ...