नई दिल्ली, मई 9 -- Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में मई महीने में मौसम के तेवर पूरी तरह बदले हुए हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने मौसम को इस कदर बदल दिया है कि राजधानी शिमला इस समय मनाली और कल्पा जैसे ठंडे पर्यटन स्थलों से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 11 से 13 मई तक राज्य में भारी बारिश, आंधी, गरज, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 मई से मौसम फिर करवट लेगा। 11 मई को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, गरज और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ...