शिमला, मार्च 21 -- देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भारत में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान गिर गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार 5वें दिन बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च को मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।5वें दिन भी हल्की बर्फबारी हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी आदिवासी इलाकों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन हल्की से भारी बर्फबारी हुई और कुछ मध्य व निचले इलाकों में तेज बारिश हुई जिससे तापमान अचानक गिर गया। हालांकि...