हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से लौटी ठंड, अटल टनल के आगे वाहनों पर रोक; ऑरेंज अलर्ट
शिमला, मार्च 15 -- हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से चल रहा सूखे का दौर खत्म हो गया है। मार्च के महीने में हुई बारिश और बर्फबारी ने जहां पहाड़ों में एक बार फिर सर्दी का अहसास लौटा दिया है, वहीं किसानों और लोगों के लिए यह मौसम राहत लेकर आया है। राज्य के कई हिस्सों में बादल बरस रहे हैं, जबकि ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है।सोलंग बैरियर से आगे वाहनों की आवाजाही पर रोक ऊंचे इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर सड़क यातायात पर भी पड़ने लगा है। अटल टनल रोहतांग के आसपास लगातार बर्फबारी के कारण सड़क की स्थिति वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। पर्यटकों और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोलंग बैरियर से आगे फिलहाल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।ऑरेंज और येलो अलर्ट प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.