कांगड़ा, जुलाई 1 -- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार को एक घर में हुई शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अपनी बहन की विदाई के बाद घर लौट रहे भाई की रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हल गांव के रहने वाले 30 वर्षीय दिनेश शर्मा के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पंजाब के तलवाड़ा में शादी समारोह रखा गया था, जिसमें शामिल होने के बाद, दिनेश मंगलवार तड़के अपनी SUV से अकेले ही घर के लिए निकला था। जब वह जसवान-प्रागपुर इलाके में पहुंचा, तो उनकी गाड़ी पर से उनका नियंत्रण खो गया और गाड़ी बड़हल जंगल इलाके के पास पलट गई, जो उनके घर से सिर्फ़ पांच-छह किलोमीटर दूर था।लोगों ने गाड़ी पलटी देख पुलिस को फोन लगाया वहां से गुजर रहे लोगों ने पलटी हुई गाड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहु...