शिमला, मार्च 16 -- हिमाचल प्रदेश में मार्च के मध्य एक बार फिर ठंड लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि यह सामान्य से करीब 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है।जानिए कहां-कितनी बारिश दर्ज हुई प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सराहन में सबसे अधिक 29.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि सलूणी में 32 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा भावानगर में 29 मिमी, रामपुर में 28 मिमी, कटौला में 23.4 मिमी, भटियात में 23.1 मिमी, मनाली मे...