शिमला, अक्टूबर 15 -- हिमाचल प्रदेश में बदल रहे मौसम ने सर्दियों की आहट तेज कर दी है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान गुरुवार को करीब 5 डिग्री लुढ़क गया। लाहौल-स्पीति के केलांग और गोंडला में बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। किन्नौर और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फ गिर रही है। इस दौरान राजधानी शिमला में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम ठंडा होने से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अक्टूबर को मैदानी इलाकों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम ...