शिमला, जनवरी 20 -- हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क दौर के बाद मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 व 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी, बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 22 जनवरी को अंधड़ और बिजली गिरने तथा 23 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी प्रमुख है। विभाग के अनुसार, 22 से 26 जनवरी तक मौसम सामान्य नहीं रहेगा और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) अधिक सक्रिय होगा। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले व मध्यम क्षेत्रों में अच्छी बारिश की आशंका है। ऐसे में लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन की सलाह मानने को कहा गया है, क्योंकि खराब मौसम के दौरान भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने और बिजली आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.