शिमला, अक्टूबर 20 -- हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। इस दौरान किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम ठंड बढ़ रही है। मंगलवार को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।24 और 25 अक्टूबर को बदल सकता है मौसम मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 21, 22 और 23 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 24 और 25 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम में किसी बड़...