शिमला, फरवरी 1 -- हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। शिमला से सटे प्रमुख पर्यटन स्थल कुफरी में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है, जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ों की चोटियों ने एक बार फिर सफेद चादर ओढ़ ली है और वीकेंड पर पहुंचे पर्यटकों में बर्फ देखने की उम्मीद जगी है। शिमला शहर सहित राज्य के मध्य और निचले इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर बारिश हुई, वहीं बीती रात कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार शिलारू और कोठी में 5-5 सेंटीमीटर, कुफ़री में 4 सेंटीमीटर, गोंदला में...