हिमाचल में फिर बड़ा हादसा! खाई में गिरी शव ले जा रही गाड़ी, सिरमौर में 4 की मौत
सिरमौर, अगस्त 12 -- हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह में मंगलवार मध्यरात्रि एक परिवार के लिए अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल से एक व्यक्ति का शव लेकर गांव लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो कैंपर गतलोग के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक नौहराधार तहसील के अरलू गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र (37) पुत्र नूपा राम, देस राज (23) पुत्र प्रेम सिंह, रिखी राम (58) पुत्र जागर सिंह और राम गोपाल (62) पुत्र गंगा राम के रूप में हुई है। हादसा आधी रात को गतलोग के पास हुआ। जानकारी अनुसार 11 अगस्त को सुनिल शर्मा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.