हिमाचल में फिर चढ़ा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट, कब मिलेगी राहत?
शिमला, मई 23 -- हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। इसके चलते तापमान में फिर उछाल दर्ज किया गया। खासतौर पर निचले और मैदानी इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 35.9 डिग्री, धर्मशाला में 35 डिग्री, नाहन और बरठीं में 35.7 डिग्री, मंडी में 35.4 डिग्री, कांगड़ा में 36.2 डिग्री और जुब्बड़हट्टी में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। भुंतर में पारा 31.4 डिग्री और चंबा में 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पर्यटन स्थलों में भी गर्मी का असर दिखा। शिमला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.