शिमला, फरवरी 19 -- हिमाचल प्रदेश में आने वाले बाहरी पर्यटकों और व्यावसायिक वाहनों के लिए सफर महंगा होने जा रहा है। राज्य की सुक्खू सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टोल/एंट्री टैक्स की नई दरें तय कर दी हैं। इसमें कई श्रेणियों में शुल्क को करीब ढाई गुना तक बढ़ाया गया है। माना जा रहा है कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के बाद राज्य सरकार ने आय बढ़ाने के लिए टैक्स का सहारा लिया है। इस फैसले का सीधा असर चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से हिमाचल आने वाले सैलानियों और परिवहन कारोबार पर पड़ेगा। एच.पी. टोल्स एक्ट, 1975 के तहत जारी नई दरों के मुताबिक कार, जीप, वैन या हल्के मालवाहक वाहन (7500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू तक) पर अब 170 रुपये प्रतिदिन टोल देना होगा। वहीं 12+1 सीट तक के यात्री वाहन के लिए 130 रुपये प्रतिदिन शुल्क तय किया गया है, हा...