हिमाचल में प्रचंड हुई गर्मी; तापमान 43 डिग्री के पार, लू और अंधड़ का अलर्ट
शिमला, मई 19 -- हिमाचल प्रदेश में मई की गर्मी के तेवर बेहद तीखे हो गए हैं और मैदानी इलाकों के साथ-साथ शिमला, मनाली और कल्पा जैसे ठंडे शहरों में भी लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह 5 से 6 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया। राजधानी शिमला में दिनभर धूप के साथ बादलों की आवाजाही भी बनी रही, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सैंज में 41.2 डिग्री, सुंदरनगर में 38.6 डिग्री, कांगड़ा में 38.4 डिग्री, चोपाल में 38 डिग्री, मंडी में 37.2 डिग्री, नाहन में 36.7 डिग्री, भुंतर में 35.5 डिग्री, सोलन में 35....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.