शिमला, अगस्त 11 -- हिमाचल प्रदेश के चम्बा में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। आरोप है कि बच्चे के पिता ने उसे परेल पुल के पास काली माता मंदिर के नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया। घटना के बाद से छह वर्षीय गगनदीप सिंह का कोई पता नहीं है। नदी के तेज बहाव के बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ की टीम बच्चे की तलाश में जुटी है। मंगलवार तक उसका शव बरामद नहीं हो सका था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा दिनेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परेल पुल के पास एक छह साल के बच्चे को रावी नदी में फेंके जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बच्चे के पिता हितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। आरोपित के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब नौ से दस बजे के बीच...