शिमला, नवम्बर 25 -- हिमाचल प्रदेश में नवंबर का महीना लगभग पूरी तरह शुष्क बीता है और कड़ाके की ठंड ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे जनजातीय जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते वहां जल स्रोत जम गए हैं। आगामी 1 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश व बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। यह लगातार शुष्क मौसम ही है कि नवंबर महीने में सामान्य से 92 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान लाहौल स्पीति जिला का जनजातीय क्षेत्र ताबो रहा, जहां न्यूनतम तापमान -7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के ही कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री स...