हिमाचल में नौकरी करने गए युवक से संपर्क बंद, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
शाहजहांपुर, सितम्बर 16 -- खुटार। नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी, निकट होली चौक निवासी सुंदर लाल गुप्ता उर्फ पप्पू कारीगर पुत्र सुरेश चंद्र ने मंगलवार को थाने मे तहरीर देते हुए अपने 21 वर्षीय पुत्र विनीत का पता लगाने की मांग की है। पिता ने पुत्र से कई दिनों से संपर्क न होने पर उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्रार्थना पत्र में सुंदर लाल ने बताया कि उनका पुत्र विनीत करीब तीन माह पूर्व दिल्ली में काम करने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान दिल्ली मे ही एक बिहार निवासी व्यक्ति, जिसका नाम उन्हें मालूम नहीं है, ने विनीत को हिमाचल में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसे अपने साथ ले गया। पिता के अनुसार उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर 7011056984 है। विनीत उसी व्यक्ति के फोन से अपने परिजनों से बातचीत करता था और बाद में उसे हिमाचल में नौकरी पर लगा दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.