हिमाचल में दिवाली तक बर्फबारी के आसार नहीं, पारा शून्य से नीचे; IMD लेटेस्ट अपडेट
शिमला, नवम्बर 2 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में इस बार दिवाली तक बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में आठ नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इसी दिन दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में दिवाली पर भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर लगातार बढ़ेगा। जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो में भी पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा, जबकि सुबह और रात के समय ठंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.