शिमला, नवम्बर 6 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम बदलने वाला है। राज्य में 9 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिवाली के दिन 8 नवंबर को भी धूप खिली रहेगी, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 से 12 नवंबर तक मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए भारी बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। शुक्रवार को राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के मुकाबले 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा।10 से 12 नवंबर तक पहाड़ों पर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार ह...