हिमाचल में जोरदार बारिश, किन्नौर में बाढ़ से पुल जलमग्न, गांव का संपर्क टूटा; 15 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट
शिमला, जुलाई 9 -- हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को व्यापक वर्षा हुई। इससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। किन्नौर जिले में बाढ़ और सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी शिमला में भी सुबह से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। दिनभर बारिश होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निचले और मैदानी इलाकों में भी कई जगह अच्छी बारिश हुई, जबकि ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी की रिपोर्ट है। इससे पहले मौसम विभाग ने आज देर रात तक प्रदेश के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां ज्यादातर जगहों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान विभाग ने सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, शिमला, मंडी, किन्नोर, कुल्लू और लाहौल-स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.