हिमाचल में छूटे पसीने, ऊना सबसे गर्म; कल से बदलेगा मौसम, 6 दिन आंधी-बारिश
शिमला, जून 10 -- हिमाचल प्रदेश में जून की गर्मी ने इस बार पहाड़ और मैदान दोनों को झुलसा दिया है। राज्य के निचले और मैदानी इलाकों में बुधवार को भी गर्मी का जोरदार असर देखने को मिला। ऊना में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि पूरे राज्य में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। राहत की बात यह है कि 11 जून से मौसम करवट लेने वाला है और अगले छह दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।उना सबसे गर्म बुधवार को अधिकतम तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऊना 43.2 डिग्री के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.