शिमला, अप्रैल 25 -- हिमाचल प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है और अप्रैल महीने में ही तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है और दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक अधिक चल रहा है। अधिकतम तापमान पर नजर डालें, तो ऊना 42.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद कांगड़ा में 36.1 डिग्री, सुंदरनगर में 36.0 डिग्री, बरठीं में 35.9 डिग्री, मंडी में 35.1 डिग्री, सोलन में 33.4 डिग्री, नाहन में 33.3 डिग्री, धर्मशाला में 33.0 डिग्री, भुंतर में 32.6 डिग्री, जु...