शिमला, अप्रैल 7 -- Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में रावी नदी पर निर्माणाधीन सियुर पुल मंगलवार सुबह अचानक ढह गया। इससे क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था प्रभावित हो गई और कई पंचायतों के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पुल होली से भरमौर तक सुगम संपर्क स्थापित करने और आसपास की पंचायतों को जोड़ने के उद्देश्य से बनाया जा रहा था, लेकिन सुबह करीब 8 बजे पहाड़ से अचानक भारी मलबा और चट्टानें पुल पर गिरने से इसका बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर निर्माण सामग्री सहित रावी नदी में समा गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और हवाओं से कूल-कूल हुई फिजा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से पिछले करीब 2 साल से इस पुल का निर्माण किया जा रहा ...