शिमला, मार्च 23 -- हिमाचल प्रदेश में चल रहे स्पा सेंटरों को जल्द कानून के दायरे में लाने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार इन्हें नियमित करने के लिए नई पॉलिसी और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाएगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान विधायक राजेश्वर गौड़ के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में स्पा सेंटर लेबर लॉ के तहत पंजीकृत होते हैं। कानून के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाती है। सरकार अब स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के साथ मिलकर ऐसी नीति तैयार करेगी, जिससे स्पा सेंटरों में चल रही गतिविधियों को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द दोनों विभागों की बैठक बुलाई जाएगी। मंत्री ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं गलत गतिविधियों की जानकारी मिल...