शिमला, सितम्बर 28 -- हिमाचल प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से सितंबर के आखिरी दिनों में कई क्षेत्रों में जुलाई-अगस्त जैसी तेज बारिश हुई। शिमला में सोमवार को दिनभर मूसलाधार बारिश हुई और ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े और हीटर निकाल लिए। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ और शाम तक राज्य में 61 सड़कें बंद रहीं। किन्नौर में एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई घण्टे बंद रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। शिमला के रोहड़ू में भूस्खलन का मलबा सुंदरू खड्ड में गिरा।कल कैसा मौसम? कब से राहत के आसार मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को भी बारिश हो सकती है, जबकि 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावन...