शिमला, अप्रैल 21 -- हिमाचल प्रदेश में इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन यानी 22 और 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 24 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अप्रैल को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इन दिनों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जा...