शिमला, अगस्त 15 -- हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहने के आसार हैं और मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 17 और 18 अगस्त को सबसे अधिक बारिश होने की आशंका है, जिसके चलते कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश के कारण राज्य में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। शनिवार शाम तक 103 सड़कें बंद थीं, 221 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं और 46 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े थे। मॉनसून सीजन में अब तक सार्वजनिक संपत्ति को 972 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह ...