शिमला, अप्रैल 10 -- हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया और पूरे प्रदेश में धूप खिली है। हालांकि मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी देते हुए 11 अप्रैल के लिए कई स्थानों पर आंधी-बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, हालांकि इस दिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन 15 और 16 अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई स्थानों पर बारिश और आंधी-बिजली की संभावना जताई गई है। इन दोनों दिनों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यह भी ...