शिमला, अप्रैल 19 -- हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। राज्य के उच्च पर्वतीय और मध्यवर्ती क्षेत्रों में आसमान बादलों से घिरा रहा, जबकि शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। निचले इलाकों में कहीं हल्की धूप तो कहीं बादलों का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार और कल सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।तेज हवा, बारिश और हिमपात की चेतावनी मौसम विभाग ने रविवार के लिए मध्यवर्ती क्षेत्रों में आसमानी बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि सोमवार को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.