शिमला, अप्रैल 27 -- हिमाचल प्रदेश में इस साल अप्रैल के आखिरी दिनों में ही गर्मी ने जून जैसी तीव्रता दिखानी शुरू कर दी है। निचले और मैदानी इलाकों में लू जैसी स्थिति बन गई है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है। राज्य के ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। इससे दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो गई हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सुंदरनगर और नाहन में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, कांगड़ा में 36.7 डिग्री, मंडी और बरठीं में 36 डिग्री, भुंतर में 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। शिमला में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और मनाली में 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य...