शिमला, मई 10 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 मई को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के लिए कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और मौसम ठंडा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम सर्दी जैसा एहसास हो रहा है, जबकि मैदानी और निचले क्षेत्रों में भी इस बार उमस महसूस नहीं हो रही। मई महीने में अब तक कई बार बारिश हो चुकी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। यह भी पढ़ें- हिमाचल भवन में ठहरना अब ...