हिमाचल में अक्टूबर में ही बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, अंधड़-बिजली का येलो अलर्ट जारी; जानिए डेट
शिमला, अक्टूबर 11 -- हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ही पहाड़ बर्फ से लकदक होने लगे हैं और शीतलहर तेज हो गई है। रविवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि राज्य के निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से ठंड बढ़ गई। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है और यह सामान्य से 7.3 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राजधानी शिमला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री गिरकर 16.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। मनाली में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री लुढ़ककर 14.6 डिग्री और कुफरी में इससे भी कम 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कांगड़ा में रविवार को 31 मिलीमीटर, ऊना में 22, धर्मशाला में 12 और शिमला में 4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग जिलों में अंधड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.