शिमला, अप्रैल 22 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन व हिमाचल सदन औऱ शिमला में विली पार्क सर्किट हाउस में कमरों के किराए बढ़ाने के फैसले पर आंशिक रोक जैसी स्थिति स्पष्ट की है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने कहा है कि संशोधित दरें लागू तो की गई हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल अपडेट होने तक पुराने किराए ही प्रभावी रहेंगे।ऑनलाइन सिस्टम अपडेट तक नहीं बढ़ेगा किराया बुधवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल भवनों, हिमाचल सदन और विली पार्क सर्किट हाउस में 24 कमरों को आम जनता के लिए 'हिमातिथि पोर्टल' के जरिए ऑनलाइन बुकिंग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पोर्टल में नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में जब तक यह तकनीकी अपडेट पूरा नहीं हो जाता, तब तक सभी कमरों के लिए पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।पहले की अधिसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.