शिमला, मार्च 14 -- Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षो के एक्टिव होने की वजह से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन यानी 15 और 16 मार्च को तेज़ अंधड़, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन दो दिनों में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस सकते हैं। इस दौरान तेज़ हवाओं के साथ बिजली कड़कने की संभावना है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। खासकर 15 मार्च को कई इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी के भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.