शिमला, मार्च 26 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। लाहौल-स्पीति जिले के गोंदला क्षेत्र में बीती रात करीब 1 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। किन्नौर और कुल्लू जिलों की चोटियों पर भी बर्फ गिरी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज और कल भी हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि 28 और 29 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम के तेवर और ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। राज्य के कई हिस्सों में आज मिला-जुला मौसम बना हुआ है। कुछ क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं तो कई जगह धूप भी खिली है। विभाग ने कहा है कि ऊंचे इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो रही है और ठंड का असर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.