शिमला, जनवरी 2 -- Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर का असर तेज हो गया है। ठंड के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को सुबह-शाम अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में बर्फबारी के कारण प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति जिले का ताबो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.