शिमला, अप्रैल 1 -- himachal pradesh weather update: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज तल्ख बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 3 से 7 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 5 से 7 अप्रैल तक भी अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेग...