ऊना, नवम्बर 21 -- हिमाचल प्रदेश के ऊना में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां लाल सिंही इलाके में यूथ कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, होटल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मामला रायजाता रिजॉर्ट्स के बाहर हुई। यहां दो गुट के लोग अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेता आशू पुरी जश्न के बाद पार्किंग में पहुंचे तो दूसरा गुट भी वहीं पहुंच गया। किसी बात को लेकर हुए विवाद में दूसर गुट ने आशू पुरी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, परमिंदर नाम के शख्स पर आशू के सिर में गोली मारने का आरोप लगा है। इस घटना दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.