नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- केंद्र सरकार करीब 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी नड्डा बोले, हिमाचल प्रदेश में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा

पीजी मेडिकल की 320 सीटों को मंजूरी नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल की 320 सीट को मंजूरी दे दी है। इसके लिए भारत सरकार करीब 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को यह जानकारी दी। नड्डा ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इसी तत्परता से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इस पहल का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शिमला, टांडा, हमीरपुर, मंडी, नाहन और चंबा स्थित मेडिकल कॉलेजों को मिली इस मंजूरी का उद्देश्य राज्य में विशेषज...