शिमला, मार्च 19 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने मार्च के महीने में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि बीती रात कई स्थानों पर तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी वर्षा, बर्फबारी, ओलावृष्टि व तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राजधानी शिमला सहित निचले इलाकों में सुबह से ठंडी हवाओं के साथ बारिश जारी है, जबकि मनाली, केलांग और लाहौल-स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। अटल टनल और उसके आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है, जिसके चलते सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।बिजली ट्रांसफर ठप मौसम के असर से कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है...