शिमला, जुलाई 31 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में ओरेंज अलर्ट के बीच मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बीती रात राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश हुई और शुक्रवार सुबह भी मौसम खराब बना रहा। सबसे अधिक बारिश चंबा और कांगड़ा क्षेत्र में दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा के पास नेशनल हाईवे-05 पर सुबह भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए किन्नौर का देश के बाकी हिस्सों से सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया। बाद में मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग बहाल कर दिया गया और यातायात फिर शुरू हो गया।कहां कितनी बारिश मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में धर्मशाला में 147.1 मिमी, जोत में 76.8 मिमी, चंबा जिले के भटियात-चुवाड़ी में 75.3 मिमी, मंडी के गोहर में 60.0 मिमी, किन्नौर...