शिमला, सितम्बर 3 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीती रात राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ और सड़कों पर मलबा आ गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ है। बिजली और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 6 से 9 सितंबर तक भी बारिश के आसार हैं, हालांकि इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार वीरवार सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन और अन्य कारणों से 110 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा 198 बिजली ट्रांसफार्मर और 56 पेयजल योजनाएं बंद हैं। सड़कों की बात करें तो मंडी में 51, कुल्लू में 22, शिमला और सिरमौर में 8-8, चंबा और कांगड़ा में...