शिमला, जून 25 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में झमाझम बारिश हुई और कई क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अभी तक प्रदेश में दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है, मगर इस वर्ष इसकी रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि केरल में प्रवेश के बाद से ही मानसून सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ पाया। इसका असर उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर भी दिखाई दे रहा है। अब संभावना जताई जा रही है कि मानसून 30 जून या जुलाई के आरम्भ में हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। पिछले वर्ष मानसून ने 20 जून को ही प्रदेश में दस्तक देकर सामान्य समय से पांच दिन पहले आगमन दर्ज कराया था।शिमला में सुबह से छाए है...