शिमला, जनवरी 24 -- हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के बीच शनिवार को भूकंप के हल्के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। दोपहर बाद मंडी जिले में भूकंप महसूस किया गया, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र मंडी जिले में 31.50 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.01 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप के झटके दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर आए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। मंडी के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.