नई दिल्ली, मार्च 10 -- Himachal Pradesh Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था, लेकिन मार्च के महीने में तीखी गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के तेवर बदलने की संभावना जताई है और राज्य के लिए पांच दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11, 12, 14, 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ चलने, बिजली कड़कने और मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल में मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.