शिमला, जनवरी 24 -- हिमाचल प्रदेश में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद 47 शहरी निकायों की कमान अब अफसरों के हाथ सौंप दी गई है। राज्य सरकार ने इन सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। शहरी विकास विभाग की ओर से शनिवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषदों में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) और नगर पंचायतों में सचिव को प्रशासक बनाया गया है। ये प्रशासक तत्काल प्रभाव से अपने-अपने निकायों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे। सरकार के आदेशों के तहत प्रशासकों को एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक के विकासात्मक कार्यों को मंजूरी देने की प्रशासनिक शक्ति दी गई है ताकि शहरी निकायों में विकास कार्य और रोजमर्रा की व्यवस्थाएं प्रभावित न हों। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और केवल प्रशा...