हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 7 दिनों तक होगी भारी बारिश का अलर्ट, 288 सड़कें बंद
शिमला, अगस्त 12 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है और कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से राज्य में 288 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी जिले में पिछले दिन बंद हुए मंडी-कुल्लू और मंडी-जोगिंदरनगर राष्ट्रीय राजमार्गों को बहाल कर दिया गया है। पिछले 24 घंटों में सिरमौर जिले के धौलाकुआं में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सिरमौर के जतौन बैरेज में 67 मिलीमीटर, कांगड़ा के धर्मशाला में 57 मिलीमीटर, पालमपुर में 54 मिलीमीटर और सिरमौर के पांवटा साहिब में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में बुधवार सुबह कुछ देर धूप निकली, लेकिन इसके बाद आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.