शिमला, मई 2 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन यानी 3, 4 और 5 मई को आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 4 मई को ऑरेंज अलर्ट है और इस दिन मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि 8 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा और बीच-बीच में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 3 मई को कई जगहों पर गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 4 मई को हालात और बिगड़ेंगे, इस दिन ओलावृष्टि, तेज आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 5 मई को भी कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। 6 ...