शिमला, नवम्बर 11 -- हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में आंधी, बिजली चमकने और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवंबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के बीच प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हैरानी की बात यह है कि राजधानी शिमला की रातें इन दिनों सोलन और बिलासपुर से ज्यादा गर्म हैं। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोलन में यह 7.0 और बिलासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।12-13 नवंबर को कई जिलों में आंधी और बार...