शिमला, फरवरी 19 -- हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद अब मौसम खुल गया है और गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप खिली रही। मैदानी और निचले इलाकों में कोहरे का कोई असर नहीं देखा गया। इससे लोगों को ठंड के बीच राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। इस विंटर सीजन में पहली जनवरी से अब तक सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश हुई है मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह कई शहरों के न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सुंदरनगर में 9.5, भुंतर में 7.0 और धर्मशाला में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना में 12.0 डिग्री,...